7th Pay Commission : बड़ी खुशखबरी! आ गया सरकारी कर्मचारियों का DA का पैसा

7th Pay Commission Latest Update : नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के बाद अब कई राज्यों ने भी DA (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कई राज्यों के कर्मचारियों का DA भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर यानी 34% है। इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। बताया जा रहा इससे पहले ही कर्मचारियों एके खाते में बकाया दो किस्तें आ चुकी है। जिसके बड़ा अब तीसरी क़िस्त खाते में भेज रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत एरियर के बकाये की तीसरी किस्त देने का ऐलान पहले ही किया था। साथ ही बता दें महाराष्ट्र में हाल ही में हुए सियासी हलचल के पहले ही इसकी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी थी।
ऐसे किया जाएगा भुगतान
बता दें इससे पहले महाराष्ट्र में साल 2019 में राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों के लिए भी 7वां वेतन आयोग लागू किया गया। इसके बाद सरकार ने यह तय किया कि वर्ष 2019-20 से 5 सालों में और पांच किस्तों में कर्मचारियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। अबतक इसके तहत सभी कर्मचारियों को 2 किस्त का भुगतान किया जा चुका हैं। जिसके बड़ा अब तीसरी किस्त खाते में आना शुरू हो गई है। इसके बाद चौथी और पांचवीं किस्त और बाकी रह जाएंगी।
चेक करें अकाउंट
महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी साबित होगी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। बता दें सरकारी कर्मचारियों के खाते में पैसे आने शुरू हो गए हैं, अगर आप महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी हैं तो आपके खाते को चेक कर लें। इसके तहत कर्मचारियों में ग्रुप ए के अधिकारियों को 30 से 40 हजार रुपये का फायदा होगा। वहीं, ग्रुप बी वाले अधिकारियों को 20 से 30 हजार रुपये का फायदा होगा। इसके तहत ग्रुप सी वालों को 10 से 15 हजार और चौथी श्रेणी वालों को 8 से 10 हजार रुपये का फायदा होगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को 31% डीए का लाभ मिल रहा है।



