सोनम कपूर ने दिया बच्चे को जन्म? अस्पताल के बेड पर दिखी बेबी के साथ

मुंबई : Sonam Kapoor gave birth to a child : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने बच्चे को लेकर काफी खुश है। इसी बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में सोनम कपूर अस्पताल के बेड पर एक छोटे से बच्चे के साथ दिखाई दे रही है।
जमकर वायरल हो रही फोटो
Sonam Kapoor gave birth to a child : वायरल हो रही इस फोटो में देखा जा सकता है कि, हॉस्पिटल में बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और सोनम के सीने से लगा एक छोटा-सा बेबी है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि, सोनम कपूर ने बच्चे को जन्म दे दिया और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। वायरल हो रही यह फोटो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। लेकिन इस फोटों की सच्चाई कुछ और ही है।

जाने क्या है वायरल हो रही फोटो का सच
Sonam Kapoor gave birth to a child : दरअसल, वायरल हो रही इस तस्वीर में सोनम हॉस्पिटल में बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और सोनम के सीने से लगा एक छोटा-सा बेबी है। एक फोटो में सोनम कैमरे की तरफ देख रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में सोनम बच्चे को देख रही हैं। सोनम के साथ इस बच्चे की ये तस्वीर फेक है और एक्ट्रेस की अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है। सोनम की ये फोटो एडिट की हुई है और एक दूसरी तस्वीर से जोड़ दी गई है। इस तस्वीर में कोई सच्चाई नहीं है।
सोनम की डिलवरी में है टाइम
Sonam Kapoor gave birth to a child : बता दें कि, सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट मार्च 2022 में की थी। उसके बाद से ही सोनम अपना बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो सोशल मीडिया में फ्लॉन्ट करती नजर आती रहती है। सोनम प्रेग्नेंसीहुड के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं, अभी उनकी डिलीवरी को टाइम है। हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पर पोस्ट कर बताया था कि वो अपने पति आनंद आहूजा को कितना मिस कर रही हैं। सोनम ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘अपने पसंदीदा इंसान को याद कर रही हूं।’ सोनम की इस फोटो पर पति आनंद ने भी कमेंट कर सोनम को सबसे प्यारा बताया। आनंद ने लिखा- ‘सबसे प्यारा क्यूटी पाई।’



