उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता की कार्यवाही जारी : पुसौर थाना क्षेत्र के नान्हु झरिया को 30 लीटर महुआ शराब रखने के जुर्म में जेल दाखिल किया – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता की कार्यवाही जारी : पुसौर थाना क्षेत्र के नान्हु झरिया को 30 लीटर महुआ शराब रखने के जुर्म में जेल दाखिल किया

Raigarh News : माननीय कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम कर रही है।। जिसके कारण महुआ शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।।

आज दिनांक 10.72022 को पुसौर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवापारा निवासी नान्हु झरिया अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है,, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर नान्हु झरिया के घर छापा में 30 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान शत्रुघ्न सिदार एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।।
आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।।

Related Articles

Back to top button