TMC नेता समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

TMC Leader’s death in firing : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में TMC नेता समेत 3 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना दक्षिण 24 परगना जिले की है। जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने बाइक से जा रहे टीएमसी नेता स्वपन माझी और उनके दो साथियों पर फायरिंग कर दी। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
रायगढ़ जिले से बड़ी खबर, करंट की चपेट में आने से 3 की मौत…पढ़े पूरी खबर…..
बता दें दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में टीएमसी नेता स्वपन माझी अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान अचानक कुछ लोगों ने बाइक रोककर तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इस घटना में TMC नेता समेत तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस को मौके से गोलियों के खाली खोके और बम मिले हैं।