बिहार के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) News Live Updates: नॉर्थ इस्टर्न रेलवे बिहार जाने वाले यात्रियों को खुशखबरी दी है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मद्देनजर इस ट्रेन को अमृतसर से चलाया जाएगा, जोकि गोरखपुर से होकर चलेंगी। यानी अब जिन यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाया है। वे अब इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट पा सकते हैं।
रेलवे ने जानकारी दी है कि, गाड़ी नंबर 05577/05578 सहरसा-अमृतसर-सहरसा विशेष गाड़ी (वाया गोरखपुर) का संचलन 06 जुलाई, 2022 को सहरसा से और 08 जुलाई, 2022 को अमृतसर से किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन होने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों के यात्रियों का सफर आसान होगा। वहीं पूरे देश में मरम्मत और रखरखाव के कारण 6 जुलाई को 151 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
इसके अलावा भारी बारिश के कारण मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भारतीय रेलवे ने 6 जुलाई को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, मुंबई, राजस्थान, गुजरात, कोलकाता और पुणे को चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं रेल मंत्री ने गणेश चतुर्थी पर 214 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।


