देश

दिल्ली से दुबई जा रहा था स्पाइसजेट SG-11 विमान, पहुंच गया पाकिस्तान

​SpiceJet SG-11 plane: नईदिल्ली। दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट B737 विमान संचालन उड़ान SG-11 (दिल्ली-दुबई) की इंडिकेटर लाइट में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था। विमान की कराची में सुरक्षित लैंडिंग की गई और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया, यह जानकारी स्पाइसजेट प्रवक्ता ने दी है।

उन्होंने कहा है कि कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान में किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button