देश

बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती

झारखंड: Jharkhand Secretariat is recruiting: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सविचालय स्टेनोग्राफर के पदों पर नॉटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इस पदों पर इनकी आधिकारिक वबेसाइट jssc.nic.in पर 30 जुलाई 2022 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है।

Jharkhand Secretariat is recruiting: झारखंड सचिवालय स्टेनोग्राफर प्रतियोगी परीक्षा के तहत विज्ञापन जारी कर 452 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 181 पद आरक्षित हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति के लिए 118 पद हैं। इसमें दो पद आदिम जनजाति के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अतिरिक्त 45 पद अनुसूचित जनजाति के लिए हैं। अति पिछड़ा वर्ग (I) के लिए 36 , अति पिछड़ा वर्ग (II) के लिए 27 पद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 45 पद निर्धारित हैं। इस 452 पद में से महिलाओं के लिए विशेष रूप से 22 पद हैं।

आपको बता दें कि इसमें उम्मीदवारों की परीक्षा दो चरणों पर होगी। अभ्यर्थी को ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। कौशल जांच परीक्षा में हिन्दी आशुलेखन तथा कंप्यूटर योग्यता आयोजित की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button