मंत्री उमेश पटेल ने गांव दर्रामुड़ा में नया ट्रांसफार्मर लगवा बिजली समस्या से दिलाई निजात

Raigarh News खरसिया। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के निर्देश पर ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिसके बाद बिजली की सप्लाई फिर से शुरू हो गई है। रविवार-सोमवार की बीती रात भारी बारिश और वज्रपात गिरने से ग्राम दर्रामुड़ा का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। गांव में बिजली नहीं होने से किसानों व ग्रामीणों को भारी समस्याओं हो रही थी। क्षेत्र के जागरूक युवा कांग्रेसी मुकेश पटेल और गिरीश राठिया ने श्री पटेल को समस्या से अवगत कराया।
फिर क्या, मंत्री ने तत्काल बिजली विभाग के अफसरों को निर्देशित किया जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने 100 KV का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर गांव में बिजली सप्लाई शुरू की। गांव में पुनः बिजली आने से हर्ष का माहौल है। गांव के किसानों तथा ग्रामीणों ने मंत्री उमेश पटेल का धन्यवाद करते हुए आभार ज्ञापित किया है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने इस मौसम में भी कड़ी मेहनत करके नया विद्युत ट्रांसफर स्थापित कर ग्रामीणों को राहत दी है। गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद करने में सरपंच मुरलीधर राठिया, परदेशी पटेल, लव पटेल, कुश पटेल, हिन्दू पटेल, देवप्रसाद पटेल, नीलकुमार पटेल, संतराम पटेल, लक्ष्मी पटेल, सानंद निषाद आदि की भूमिका सराहनीय रही।