ओ.पी.जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा की गौरवपूर्ण उपलब्धि – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

ओ.पी.जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा की गौरवपूर्ण उपलब्धि

Raigarh News : ओ.पी. जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा परिवार अत्यधिक हर्ष और गर्व के साथ अपनी इस ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण और महान उपलब्धि को आप सभी के संज्ञान में लाना चाहता है कि विद्यालय के एक प्रतिभाशाली, परिश्रमी एवं होनहार छात्र आशीष डनसेना ने NEET 2021 की प्रवेश परीक्षा में 720 में से 570 अंक प्राप्त कर सफलता का एक उत्कृष्ट एवं अनूठा उदाहरण स्थापित किया है। आशीष डनसेना को प्रदेश के एक प्रतिष्ठित स्वर्गीय बलिराम कश्यप मेमोरियल सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल, जगदलपुर (छ.ग) में प्रवेश मिला है।
आशीष डनसेना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार विशेषकर अपनी माता ,अपने स्वर्गीय पिता, अपने नाना-नानी, अपनी छोटी बहन , अपने विद्यालय के प्राचार्य महोदय, समस्त शिक्षकों एवं अपने विद्यालय की गुणवत्तायुक्त शिक्षा और अपने कड़े परिश्रम को दिया है।
विद्यालय परिवार अपनी प्रबंधन समिति, जे.पी.एल, जे.एस.पी.एल, डी.सी पी.पी प्रबंधन , तमनार एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी अभिभावकों और शुभेच्छुओं को सदा सर्वदा विद्यालय को अपना साथ एवं समर्थन देने के लिए हृदयतल से आभार व्यक्त करता है।आशीष डनसेना की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय अपितु तमनार एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों में हर्ष की लहर है और स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए सभी आशीष डनसेना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय परिवार इस आशातीत सफलता के लिए आशीष डनसेना को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles

Back to top button