खेल

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह बने टीम इंडिया के कप्तान

लंदन. जसप्रीत बुमराह (Jasprit bumrah) को टीम इंडिया का नया कप्तान बना दिया गया है. बीसीसीआई ने इसकी गुरुवार को घोषणा की. नियमित कप्तान रोहित शर्मा कोरोना के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. कपिल देव के बाद बुमराह भारत की कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट कल से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है. सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. ऐसे में बुमराह बतौर कप्तान टीम को सीरीज में जीत दिलाना चाहेंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button