मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News *रायगढ़* । मादक पदार्थों पर प्रभावी कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव द्वारा थाना क्षेत्र में स्टाफ एवं मुखबीर लगाकर गांजा तस्करी, अवैध शराब व नशीली सिरप, कैप्सूल के अवैध खरीदी बिक्री पर निगाह रखने का निर्देश दिया गया हैं । इसी क्रम में आज *दिनांक 29.062022 के सुबह* थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सोहेला उड़ीसा से गांजा लेकर जांजगीर जाने निकला है । थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ को मुख्य मार्गों के अतिरिक्त कच्चे रास्तों पर तैनात किया गया । बरमकेला रोड ग्राम विजयपुर आजाद पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर रहे सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण पुरी की टीम द्वारा संदेही व्यक्ति को मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स में आते हुए पकड़ा गया जो सामने काला रंग का बैग रखा हुआ था । संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम *रामराज कहरा पिता तुलसीराम कहरा निवासी भांठापारा वार्ड क्रमांक 25 जांजगीर* का होना बताया जिसके *हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सीजी 11 AM- 4730* के ऊपर रखे बैग के अंदर गांजा के 8 पैकेट मिले जिसे पुलिस स्टाफ और गवाह मौके पर गंध लेकर एवं रगड़ कर जांच किये जो *8 KG गांजा कीमत ₹40,000* का पाया गया । आरोपी रामराज कहरा गांजा को ओडिशा सोहेला से खरीद कर लाना बताया । आरोपी से अवैध गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जब्ती कर थाना सारंगढ़ में धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण पुरी, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक संतोष मिरी, वीरेंद्र कुमार ठाकुर और पुष्पेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button