देश

गहरी नींद में सो रहे थे लोग, जब भर भराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, 7 लोगों का किया गया रेस्क्यू

मुंबई: building collapses in Mumbai Kurla महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल सोमवार देर यहां के कुर्ला इलाके में एक 4 मंजिला इमारत भरा भराकर ढह गई। हालांकि अभी तक इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, मलबे में दबे 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल मौके पर पहुंची राहत और बचाव दल रेस्क्यू कर रही है।

building collapses in Mumbai Kurla पुलिस के मुताबिक मलबे में से 7 लोगों को सही सलामत निकाल लिया गया है। लेकिन इमारत में अब भी 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका है। इसलिए राहत कार्यों में मदद के लिए NDRF को भी मौके पर बुलाया गया है। NDRF के जवान अपने भारी उपकरणों के साथ मलबे को हटाने और इमारत को काटने में जुटे हैं। पुलिस-प्रशासन के सीनियर अधिकारी बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं।

सूचना मिलने पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यहां पर 4 बहुमंजिला बिल्डिंग थी, जो जर्जर हो चुकी थी। इन बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों को इमारत खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद वे उसमें जबरदस्ती रह रहे थे. यही वजह रही कि बिल्डिंग ढहने से उसके नीचे लोग दब गए। अब मंगलवार यानी आज इन 4 चारों बिल्डिंगों को खाली करवाकर तुड़वाया जाएगा, जिससे आगे ऐसा हादसा न हो।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब BMC ने इस बिल्डिंग को नोटिस जारी किया था, तभी इसे स्वेच्छा से खाली कर देना चाहिए था। अगर ऐसा कर दिया जाता तो हादसा होने पर लोगों को कोई नुकसान नहीं होता। हम ऐसी जर्जर बिल्डिंगों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई शुरू करवाएंगे, जिससे भविष्य में किसी को हानि न हो।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button