देश

सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी राहत, पैसा वापस दिलाने के लिए एक्शन मोड में सरकार

नई दिल्ली: Sahara India Refund अगर आप भी सहारा इंडिया में निवेश करने के बाद अपने पैसे वापस पाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं तो आपको राहत देने वाली खबर है। दरअसल सरकार अब सहारा इंडिया निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए एक्शन मोड पर आ गई है और एक हेल्पलाइन नंबर जारी की है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब निवेशकों का पैसा जल्द ही वापस मिल जाएगा। इतना ही नहीं, अगर आपके पैसे सहारा के अलावा किसी भी दूसरे नॉन बैंकिंग कंपनियों और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी में फंसे हैं तब भी आप इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

Sahara India Refund  दरअसल, झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने नॉन बैंकिंग कंपनियों और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी के खिलाफ एक्शन में आ गई है। सरकार ने इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 जारी किया है। इसके तहत सहारा इंडिया परिवार में फंसे पैसे के लिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद वित्त विभाग सीआईडी (आर्थिक अपराध शाखा, झारखंड) के साथ मिलकर इस शिकायत की जांच करेगा।

आपको बता दें कि सहारा इंडिया में लोगों के करोड़ों रुपए फंसे हैं। झारखंड के विधानसभा के बजट सत्र में विधायक नवीन जायसवाल ने नॉन बैंकिंग कंपनियों में झारखंड के लोगों का करीब 2500 करोड़ फंसे होने की बात बताई थी। इसके अंतर्गत लगभग 3 लाख लोग अपने पैसों को लेकर परेशान हैं, इसलिए सरकार को हेल्प लाइन नंबर जारी करना चाहिए, जिससे पता चलेगा कि किसका कितना पैसा फंसा है।

 

सहारा में काम करने वाले 60 हजार कर्मचारियों की हालत खराब है और अब किसी भी समय ये लोग मौत के मुंह में जा सकते हैं। गांव देहात के लोगों की पूंजी इसमें फंसी है जिससे लोग बेहाल हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि सहारा लिस्टेड कंपनी है जिसे सेबी कंट्रोल करता है। सेबी और सहारा प्रमुख को इसके लिए चिट्ठी भी भेज दी गई है। सहारा के खिलाफ जो भी शिकायत मिल रही है, उसे सरकार देख रही है। विभाग इसके निदान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button