रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रामनिवास चौक पर चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Raigarh News *रायगढ़* । आज दिनांक 26/06/2022 के सुबह टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक रामनिवास टॉकीज चौक के पास पल्सर मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है । सूचना देने वाले मुखबिर द्वारा युवक के पास रखी हुई मोटरसाइकिल को चोरी का होने का संदेह व्यक्त किया । थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा थाने से पेट्रोलिंग भेजकर तस्दीक कराया गया । जहां संदेही युवक बलदेव दास महंत निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर का पल्सर सीजी 13 यू-2695 को बेचने ग्राहक की तलाश में था । पुलिस टीम द्वारा युवक से मोटरसाइकिल के कागजात मांग किए, इतने में युवक सकते में आ गया और मोटरसाइकिल को चोरी का होना बताया । पेट्रोलिंग टीम द्वारा युवक को मोटरसाइकिल समेत थाना लाया गया । थाना कोतवाली में *आरोपी बलदेव दास महंत पिता महेत्तर दास महंत 20 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर* से जप्त मोटरसाइकिल *पल्सर CG 13 U-2695* की विधिवत जब्ती कर आरोपी पर *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button