देश

NSS और NCC कैडेट्स भी करेंगे चुनाव ड्यूटी, शुरू हुई ट्रेनिंग

ग्वालियरः Election duty of NSS and NCC cadets नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में इस बार ग्वालियर जिला प्रशासन और पुलिस एक अनोखा प्रयोग करने जा रहा है। मतदान केंद्रों में NSS-NCC कैडेट्स की ड्यूटी लगेगी।

Election duty of NSS and NCC cadets प्रशासन को हर बार चुनाव में स्टाफ की कमी से जूझना पड़ता था। जिसके चलते प्रशासन इस बार NSS और NCC कैडेट्स को विशेष पुलिस अधिकारी बनाने की पहल की है। इसके लिए NSS के 352 और NCC के 85 कैडेट्स का चयन किया गया है। जिनकी जीवाजी यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग शुरू हो गई है।

खास बात ये है कि चुनाव में अच्छा काम करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया जाएगा। छात्र छात्राएं अपनी नई ड्यूटी के लिए खुश नजर आ रहे हैं। कैडेट्स की ड्यूटी मतदान केंद्र के अलावा पूरे परिसर में लगाई जाएगी। जिससे आने जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button