इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए केएल राहुल, BCCI भेजेगी जर्मनी – RGH NEWS
खेल

इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए केएल राहुल, BCCI भेजेगी जर्मनी

नई दिल्ली : KL Rahul out of England tour : केएल राहुल के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। केएल राहुल इंग्लैण्ड दौरे से बाहर हो गए हैं और BCCI उनको जर्मनी भेज रही है। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है जहां उसे कुल 7 मैच खेलने हैं। वर्तमान में चल रही साउथ अफ्रीका सीरीज में भी केएल राहुल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है

ट्रीटमेंट के लिए जर्मनी जाएंगे केएल राहुल

KL Rahul out of England tour :  दरअसल, केएल राहुल चोटिल है और उन्हें ट्रीटमेंट के लिए जर्मनी भेजा जाएगा। इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत में राहुल जर्मनी के लिए रवाना होंगे। राहुल का इंग्लैंड दौरे पर न जा पाना टीम इंडिया के लिए काफी बड़ा झटका है। राहुल टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में राहुल को टीम इंडिया का उप कप्तान बनाया गया था। अब इंग्लैंड दौरे के लिए नया उप कप्तान नियुक्त किया जाएगा। राहुल भारत के लिए अभी तक 43 टेस्ट, 42 वनडे और 56 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल पर 1000 बोरी सीमेंट का सौदा कर खरसिया निवासी हुआ ठगी का शिकार

भारतीय टीम इंग्लैंड में खेलेगी 7 मैच

KL Rahul out of England tour : भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर कुल 7 मैच खेलेगी। इसमें 1 टेस्ट मैच, 3 टी-20 और 3 वनडे मैच शामिल हैं। टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलेगी। गुरुवार सुबह टीम के खिलाड़ियों का एक बैच इंग्लैंड के लिए रवाना हो गया जिसमें राहुल शामिल नहीं थे।

Related Articles

Back to top button