रायपुर : राज्यपाल ने कबीर जयंती के अवसर पर दी शुभकामनाएं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायपुर : राज्यपाल ने कबीर जयंती के अवसर पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कबीर जयंती के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भक्तिकाल के निर्गुण धारा के प्रवर्तक संत कबीर दास महान समाज सुधारक थे। उन्होंने तत्कालीन समाज को नई दिशा प्रदान की और समाज में फैली कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से आम जनता को भाईचारा, प्रेम, सद्भावना और मानवता का संदेश दिया। उनके दोहे मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाने का कार्य करते हैं। उनके संदेश वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं।

Related Articles

Back to top button