रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

अवैध बिक्री के लिये शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार…आरोपी से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

Raigarh News *रायगढ़* । चौकी प्रभारी टीआई हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में आज दिनांक 27/05/2022 को चौकी जूटमिल पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर बेनीकुंज के सामने एक युवक को एक बैग में पैदल शराब लेकर जाते हुए पकड़े, पूछताछ पर युवक अपना नाम *सूरज लहरे पिता शंकर लहरे उम्र 23 साल निवासी भजनडीपा वार्ड नं0 36 चौकी जूटमिल* का होना बताया जिसके बैग में *35 पाव देशी प्लेन मदिरा कीमती ₹2800* का रखा हुआ मिला जिसे सूरज लहरे द्वारा अवैध बिक्री के लिये लेकर जाना बताया, आरोपी युवक से विधिवत शराब की जप्ती कर आरोपी पर धारा 34 (2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक बंशीलाल रात्रे, पदमेश कुमार डेंजारे शामिल थे ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button