देश

बड़ा हादसा! 26 जवानो से भरी बस 60 फिट नदी में गिरी,7 जवानों की गयी जान

लद्दाख (Ladakh) के तुरतुक सेक्टर में एक बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के कम से कम 7 जवानों की जान चली गई है.

जबकि अन्य जवानों (Indian Army Accident) को गंभीर चोटें आईं हैं. सेना के सूत्रों ने बताया कि घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. जबकि गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना (Indian Air Force) की मदद से पश्चिमी कमान ट्रांसफर किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के वाहन में कुल 26 जवान मौजूद थे. ये वाहन परतापुर से सब-सेक्टर हनीफ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान गुरुवार को इसके श्योक नदी में गिर जाने से कम से कम सात जवानों की मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि ये हादसा वाहन के सड़क पर से फिसल जाने के कारण हुआ है. वाहन सड़क से फिसलकर तकरीबन 50 से 60 फीट नीचे श्योक नदी (Shyok River) में जा गिरा. घटना के बाद सभी 26 जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 7 जवानों की मौत की पुष्टी हुई. जबकि बाकी सैनिकों का इलाज किया जा रहा है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button