छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: बड़ा हादसा, दो कारें आपस में भिड़ी, कार सवारों को आई गंभीर चोटे

Cg News रायपुर। अनुपम गार्डन के पास तेज गति से आ रही दो कार आपस में भीड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक बच्चे और बुजुर्ग को गंभीर चोट आई है। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। सरस्वती नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग डंगनिया की ओर से कबीर नगर की तरफ जा रहे थे। रांग साइड से आ रही कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक बच्चे और बुजुर्ग को चोट लगी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button