देश

जम्मू-श्रीनगर पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहा, 7 लोग फंसे

बनिहाल/जम्मू, tunnel collapsed on Jammu and Kashmir:  रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात ढह जाने से नौ लोग उसमें फंस गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खोनी नाले में सुरंग के आगे का एक छोटा हिस्सा जांच के दौरान ढह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने संयुक्त बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है और सात लोग अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं

बचाव कार्य जारी

रामबन जिला के डिप्टी कमिश्नर ने बताया, “रामबन के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खूनी नाला पर एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। इसमें छह से सात लोग मलबे में दब गए। इनमें से एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button