छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायपुर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा ने राजधानी रायपुर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। इसे लेकर महासभा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने कलेक्टर को बताया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से होने वाले अजान से उन्हें तकलीफ होती है। महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। यदि 15 दिवस के भीतर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो हर चौक-चौराहा पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी गई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button