देश

बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1344 अंक चढ़ा

Stock Market Update Today: आज यानी 17 मई को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त मजबूती दिख रही है. आज दिन भर के कारोबारी सेशन में में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं. सेंसेक्स 1344.63 अंकों यानी 2.54 फीसद की तेजी के साथ आज 54,318 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 438.15 अंक यानी 2.77 फीसद की तेजी के साथ 16,280 पर बंद हुआ है. आपको बता दें कि आज के ट्रेडिंग सेशन में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली.

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर 

गौरतलब है कि आज के कारोबार में मेटल शेयरों में शानदार 3% की तेजी दिखी है. फाइनेंशियल और आटो इंडेक्स में भी आधे फीसदी से ज्यादा की तेजी रही है. इसके अलावा आईटी, फार्मा, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स भी हरे निशान में रहे. 30 अंकों वाले सेंसेक्स 30 के 24 शेयर हरे निशान में रहे.

ये भी पढ़ें- PM Modi on 6G: 5G के बाद अब 6G की तैयारी

ये शेयर रहे टॉप गेनर

अब बात करते हैं आज के टॉप गेनर्स की तो आज के टॉप गेनर्स में TATASTEEL, RELIANCE, INDUSINDBK, M&M, BAJFINANCE और HCLTECH शामिल हैं.

रुपये की क्या रही स्थिति?

रुपये में आज फिर गिरावट आई है और एक बार फिर यह यह ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है. आज यानी 17 मई को स्पॉट में इसका भाव 77.76 प्रति डॉलर और फ्यूचर्स में 77.88 प्रति डॉलर तक नीचे आ गया.

वैश्विक बाजार की कैसी रही स्थिति?

वैश्विक बाजर के हाल पर ध्यान दें तो आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में भी माहौल अच्छा दिख रहा है. लगातार हुई बिकवाली के बाद आज चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं अमेरिकी बाजारों में मिक्स्ड रिएक्शन रहा है. आज ब्रेंट क्रूड इंटरनेशनल बाजार में 115 डॉलर प्रति बैरल के आस पास ट्रेड कर रहा है, जबकि अमेरिकी क्रूड भी 114 डॉलर प्रति बैरल के करीब है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button