कोरोना न्यूजदेश
WHO के कोरोना से मौत के आंकड़ें गलत! चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले-

भोपाल। corona death report of WHO : कोरोना महामारी को लेकर WHO ने मौत के आंकड़े पेश किए हैं। जिसे लेकर देश के कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने इस सवाल उठाए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है।
मंत्री सारंग ने WHO के मौत के आंकड़ों को गलत बताते हुए भ्रामक जानकारी देने की बात कही है। कहा कि गुजरात में हुई स्वास्थ्य मीट में WHO के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। आगे कहा कि 25 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने WHO के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
corona death report of WHO : कहा कि WHO ने बिना तथ्यों के कोरोना में मौत के आंकड़े दिए हैं। इस तरह से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर षड्यंत्र किया है। WHO ने ट्वीट के जरिए देश की छवि खराब करने की कोशिश है।
Follow Us