रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
एकताल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर होगा भव्य सनातन धर्म संस्कृति जागरूकता कार्यक्रम

Raigarh News रायगढ़ / एकताल ग्राम पंचायत समस्त ग्रामवासी एवं सनातन धर्म संस्कृति जागरूकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सनातन धर्म संस्कृति जागरूकता महा अभियान के गरिमामय आयोजन नेतृत्व श्याम कुमार गुप्ता संयोजक अनिरुद्ध गुप्ता आयोजन प्रभारी हिमान्शु चौहान के अथक प्रयास से कार्यक्रम को वृहद रूप देने 4 मई से 6मई के आयोजन में 4 मई कलश यात्रा पूजा माननीय प्रकाश नायक विधायक ,एवं आचार्य राकेश जी एवं 5 मई हिंदू हृदय सम्राट माननीय प्रबल सिंह जूदेव माननीय विजय जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल समाज ,माननीय पद्मश्री हलधर नाग जी राष्ट्रपति पुरस्कृत ,माननीय गोकुल पटनायक (श्री राम कथावाचक) के मुख्य आथित्य में सम्पन्न होगा प्रेस को जानकारी आयोजन प्रभारी हिमान्शु चौहान ने दी।



