डेनमार्क में PM नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत

PM Modi Euorope Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं. यहां वो दूसरे दिन डेनमार्क पहुंचे. डेनमार्क में उनका भव्य स्वागत हुआ. बता दें कि हवाई अड्डे पर डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने उनका स्वागत किया.
पीएम के निजी आवास का किया दौरा
डेनमार्क पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के आवास का निजी दौरा किया. इस दौरे पर उनके साथ डेनमार्क की पीएम भी रहीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में उनके आवास पर लंबी बातचीत की.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Danish PM Mette Frederiksen hold a conversation at the latter's residence in Copenhagen, Denmark. pic.twitter.com/wUGfJBYcOc
— ANI (@ANI) May 3, 2022
कई समझौतों का आदान-प्रदान
उम्मीद है कि पीएम मोदी डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे. वे बाद में व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और क्वीन मार्ग्रेथ के साथ रात का डिनर करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी ने अपना पहला दिन जर्मनी में बिताया.



