राहुल गाँधी की नाईट क्लब पार्टी का वीडियो वायरल – RGH NEWS
देश

राहुल गाँधी की नाईट क्लब पार्टी का वीडियो वायरल

एक वीडियो में राहुल गाँधी शराब की बोतलों के आगे फोन देख रहे हैं। दूसरी वीडियो में वो एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कानाफूसी करके…

राहुल गाँधी का एक नहीं 2 वीडियो वायरल हो रहा है।

नेपाल के काठमांडू में रहने वाले भूपेन कुंवर ने इन दोनों वीडियो को फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को डाला। एक वीडियो में राहुल गाँधी शराब की बोतलों के आगे फोन देख रहे हैं। दूसरी वीडियो में वो एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कानाफूसी करके बात भी करते हैं।

भूपेन कुंवर के अनुसार राहुल गाँधी का यह दोनों वीडियो काठमांडू के LOD मतलब Lord of the Drinks नाम के पब के भीतर का है। इसके फेसबुक पेज पर लिखा है – The biggest and the best Night club in Nepal – मतलब नेपाल का सबसे बड़ा और बढ़िया नाइट क्लब।

 

सोशल मीडिया पर इन दोनों वीडियो को लेकर काफी लोग कयास लगा रहे हैं। कुछ राहुल गाँधी की पुरानी तस्वीर निकाल रहे और उसमें उनके साथ बैठी लड़की की तुलना काठमांडू के Lord of the Drinks वाली लड़की के साथ कर रहे हैं।

 

कुछ नेटिजन्स एक कदम आगे जाकर राहुल गाँधी नेपाल में चीनी राजदूत हाउ यांकी (Rahul Gandhi partying with Hou Yanqi) के साथ कर रहे पार्टी तक की संभावना पर लिख रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गाँधी पर उनकी पार्टी को बीच मझधार में छोड़ हर-हमेशा विदेश चले जाना का आरोप लगता रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button