कारोबारी के घर की जमीन उगलने लगी नोटों का बंडल, दीवार से निकले सोने के ईंट – RGH NEWS
देश

कारोबारी के घर की जमीन उगलने लगी नोटों का बंडल, दीवार से निकले सोने के ईंट

मुंबई: Seized 978 Crore Cash देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सीजीएसटी के अधिकारियों ने 16 अप्रैल को एक कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी थी। दबिश के दौरान अधिकारियों की टीम ने कारोबारी के घर से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति और नगदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने फर्श के नीचे कैश और दीवारों में चादी और सोने के सिक्के छिपा रखे थे।

Seized 978 Crore Cash अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि, उक्त कारोबारी ने 9.78 करोड़ कैश और 19 किलो चांदी की ईंट छिपाकर रखी थीं, जिन्हें गिनने में अधिकारियों को छह घंटे लगे। छापे के बारे में बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र जीएसटी डिपार्टमेंट को मुंबई के झावेरी बाजार में रहने वाले सर्राफा कारोबारी चामुंडा के बारे में पता चला। वित्तीय वर्ष 2019-20 में उसका टर्नओवर 22.83 लाख रुपये था। और, अगले ही फाइनेंशियल ईयर (2020-21) में यह बढ़कर 652 करोड़ हो गया। जिसकी रफ्तार अगले वित्तीय वर्ष में बढ़कर 1764 करोड़ तक पहुंच गई

अधिकारियों के मन में जब बात पक्की हो गई तो महाराष्ट्र जीएसटी टीम के कर्मचारियों समेत 16 अप्रैल को झावेरी बाजार स्थित कारोबारी के ठिकाने पर जा पहुंचे। जहां जांच-पड़ताल की गई तो दफ्तर की दीवारों में 9.78 करोड़ कैश और 19 किलो चांदी की ईंट (कीमत- करीब 13 लाख रुपये) मिली। वहीं, जब पूछताछ की गई तो ठिकाने के मालिक ने कोई जानकारी होने से साफ इनकार किया।

हिसाब न मिलने पर जीएसटी डिपार्टमेंट टीम ने दफ्तर को सील कर दिया और उसकी सूचना आयकर विभाग (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) के अधिकारियों को दी। तब 20 अप्रैल को आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे और कैश की काउंटिंग शुरू की। इतने सारे कैश को गिनने में 6 घंटे लग गए। उधर, गिरफ्तारी से बचने के लिए कारोबारी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर दी। हालांकि, अभी कार्रवाई चल रही है। महाराष्ट्र जीएसटी टीम जांच भी कर रही है।

Related Articles

Back to top button