विवाद के बाद बुरे फंसे पंत और शार्दुल, IPL कमेटी ने दी ये बड़ी सजा – RGH NEWS
खेल

विवाद के बाद बुरे फंसे पंत और शार्दुल, IPL कमेटी ने दी ये बड़ी सजा

DC vs RR: आईपीएल 2022 के 34वें मैच में बड़ा बवाल मचा. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 15 रनों से मात दी. लेकिन इस मैच के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत काफी सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल एक गेंद को नो बॉल ना दिए जाने के चलते पंत ने अपने खिलाड़ियों को मैदान से वापस बुलाने का इशारा कर दिया था. जिसके बाद उनको अब भारी सजा दी गई है.

पंत और शार्दुल को मिली सजा

ऋषभ पंत ने नो बॉल विवाद पर अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाया था. जिसके बाद बड़ा विवाद मैदान पर मच गया था. लेकिन अब पंत को बड़ी सजा दी गई है. पंत के आईपीएल कमेटी ने मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया है. जबकि डग आउट से उनका साथ दे रहे शार्दुल ठाकुर के ऊपर भी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है. ये दोनों ही खिलाड़ी डग आउट से मैच को रोकने की कोशिश कर रहे थे.

रायगढ़ जिले के इस जगह पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी मौके पर पहुंचे पूंजीपथरा T I

क्या था मामला?

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (DC) को ये मैच जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का टारगेट दिया था. दिल्ली की टीम आराम से इस मैच में हारती हुई नजर आ रही थी और आखिरी ओवर में इस टीम को 36 रनों की जरूरत थी. ये किसी भी बल्लेबाज के नामुमकिन के बराबर काम ही था, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज ओबेद मैक्कॉय की पहली तीन गेंदों पर 3 छक्के जड़ दिए. तीसरी गेंद फुल टॉस थी और उसी गेंद के ऊपर नो बॉल विवाद हुआ. अंपायर के ‘नो-बॉल’ करार नहीं दिए जाने पर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने लगे. इससे कुछ देर तक मैच रुक गया. अंत में दिल्ली ये मुकाबला हार गई.

नो बॉल की वजह से हारी दिल्ली

अमित शाह का बड़ा बयान

IPL 2022 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के खिलाफ एक रोमांचक मैच में 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा. एक नो गेंद की वजह से दिल्ली के हाथ से मैच जीतने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई. दिल्ली की टीम ने अब 7 मुकाबलों में से 4 गंवा दिए हैं और वो 6 अंकों के साथ लीग टेबल में छठे पायदान पर हैं.

Related Articles

Back to top button