देश
CISF जवानों को ले जा रही बस पर आंतकियों ने किया हमला

जम्मू कश्मीर में सीआईएसएफ की बस पर हमला हो गया है. यहां जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे सीआईएसएफ के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया.
सीआईएसएफ की तरफ से आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की गई है. मामले की जानकारी सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने दी.



