छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिली युवक की सड़ी गली लाश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिली युवक की सड़ी गली लाश

cg news in hindi : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर के दाहिने पैर का पंजा गायब है। चेहरा भी सड़ चुका है। शरीर में भी काफी चोट के निशान हैं। यही वजह है पुलिस ने मामले में ह्त्या की आशंका जताई है। फिलहाल शव की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। मगर अब तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बनरौद गांव में कुछ ग्रामीण मंगलवार शाम को सिरौद कला नाला के पास गए थे। यहीं पर उन्हें एक शव पानी में तैरता दिखा था। जिसके बाद पुलिस की टीम को तुरंत सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई थी।

बताया गया है कि पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया गया। तब देखा गया कि चेहरा सड़ चुका था। साथ ही दाहिने पैर का पंजा भी गायब था। इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था। टीम ने भी मौके पर जांच की है। कहा जा रह है कि शव कुछ दिन पुराना हो सकता है। क्योंकि शव कई हिस्सों से सड़ गया है।

फॉरेंसिक टीम का कहना है कि युवक की उम्र 40 साल के आस-पास होगी। बाद में शव को पीएम के लिए भेजा दिया गया था। जिसके बाद बुधवार को शव की पीएम किया गया है। पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवक ने नाले में कू्दकर जान दी होगी।

Related Articles

Back to top button