अधूरा रह गया प्यारः 22 साल की उम्र में कर लिया सुसाइड…, बेहद रूला देने वाली है प्यार की ये कहानी – RGH NEWS
देश

अधूरा रह गया प्यारः 22 साल की उम्र में कर लिया सुसाइड…, बेहद रूला देने वाली है प्यार की ये कहानी

झारखंड : 22 साल की छोटी उम्र में एक प्यार अधूरा रह गया. न केवल प्यार अधूरा रह गया बल्कि परिवार का सबकुछ उजड़ गया. खबर किसी के घर पहुंची खुशियों की थी. लेकिन यही खुशियां किसी और के घर के लिए दुखो का पहाड़ बनकर टूटी.एक प्रेमी ने प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर जहर खाकर जान दे दी. मामला झारखंड के अनगड़ा थानाक्षेत्र का है.

सोमवार को प्रेमी विजय महतो (22वर्ष) ने सुसाइड कर लिया. पुलिस ने उसका शव उसके घर की छत से बरामद किया है. खबर है कि इसी माह प्रेमिका की शादी होनेवाली है. वह दुमका स्थित मिनी टूल्स के थर्ड सेमेस्टर इंजीनियर का छात्र था. ये कहानी यही खत्म नहीं होती….

महिला IAS से बदसलूकी, मचा हड़कंप… जांच शुरू

प्रेमिका की शादी की बात सुनकर कुछ दिन पहले वह दुमका से अपने घर आया था और मानसिक रूप से परेशान था. बताया जाता है कि पिछले पांच साल से दोनों के बीच प्रेम-संबंध चल रहा था. परिवार से जुड़े लोग बताते है कि ढाई साल पूर्व प्रेमी युगल शादी करने की नियत से घर से भाग गए थे. बाद में इस मामले में पंचायती कर प्रेमीयुगल को अलग कर दिया गया था. इधर, मृतक के परिजनों ने प्रेमिका और उसके पिता सहित अन्य के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है.

Related Articles

Back to top button