छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पति के लिए मौत बनकर आई तीसरी पत्नी… शक था, चौथी से शादी न कर ले

cg news in hindi एक पति के लिए उसकी तीसरी पत्नी मौत बनकर आई. क्योंकि पति को शक था कि उसका पति कही चौथी शादी न कर ले. घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की है. यहां उरला इलाके में एक पत्नी ने अपने पति मेश धुर्वे की हत्या सील बट्टा पटकर की. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर घंटों फोन में महिलाओं से बातें करता रहता था. आरोपी पत्नी इंगेलेश्वरी मृतक की तीसरी पत्नी थी. उसे शक था कि वे उसे छोड़कर चौथी महिला से शादी न कर ले.

अक्सर होती थी लड़ाई

अन्य महिलाओं से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. रविवार-सोमवार को घटना दिनांक के दिन भी दोनो के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना ज्यादो हुआ कि आस-पास के लोगों को उनका झगड़ा सुलझाने उनके घर पहुंचना पड़ा. लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई. किसी को क्या पता था कि यहां पत्नी के दिमाग के कुछ और ही खौफनाक प्लान चल रहा है.

पति को नींद में ही दी मौत…

झगड़ा खत्म होने के बाद जब पति घर की छत पर पलंग में सोया हुआ था, तभी पत्नी ने उसे नींद में ही दर्दनाक मौत दे दी. पत्नी ने पत्थर उसके सिर पर मारकर वार किया, जिससे तड़पते हुए उसकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button