जेल में प्रेगनेंट हुईं दो महिला कैदी तो विभाग में मचा हड़कंप

न्यू जर्सीं । Female prisoner pregnant: अमेरिका के न्यू जर्सी में महिलाओं की एक जेल में दो कैदी महिलाओं के प्रेगनेंट होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एकमात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदी रहती हैं। ऐसे में जेल के भीतर महिला कैदी के प्रेगनेंट होने की खबर से सनसनी मच गई।
Female prisoner pregnant: एन जे डॉट कॉम की खबर के मुताबिक जेल में दो महिला कैदी प्रेगनेंट हो गई हैं। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी की विदेश मामलों की डायरेक्टर डेन स्पेर्जा ने बताया है कि दो महिला कैदी जेल में बंद दूसरी महिला कैदी के साथ आपसी रजामंदी से संबंध बनाकर प्रेगनेंट हो गई हैं। डेन स्पेर्जा के मुताबिक जिन दो महिला कैदियों से संबंध बनाकर महिला कैदी प्रेगनेंट हुई हैं वो पहले पुरुष थे और ऑपरेशन के बाद महिला बने थे।
स्पेर्जा ने प्रेगनेंट होने वाली दोनों महिला कैदियों की जानकारी देने से मना करते हुए कहा है कि प्रशासनिक तौर पर मामले की जांच की जा रही है।



