रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

चक्रधर नगर क्षेत्र में हुआ हादसा… एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत,तो दूसरा……

Raigarh News इस वक्त की बड़ी खबर चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से सामने निकल कर आ रही है। जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से दो घटनाएं घटित हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक महज 3 घंटे के अंतराल में दो बड़ी घटनाएं हुई। जहाँ एक घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। तो वहीं दूसरी घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

 

आज सुबह 5:30 बजे के समीप एक व्यक्ति लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जो गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा हैं। जिसे उपचार के लिए अब अस्पताल दाखिल कर दिया गया है।

 

अब ट्रेन का Live Status देखना हुआ आसान,जाने कैसे

 

Raigarh News  तो वही दूसरी घटना सुबह तकरीबन 8:30 बजे पहाड़ मंदिर मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास घटित हुई। जहां ट्रेन की जद में आने से एक व्यक्ति की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। स्थानीयों के द्वारा यह भी बताया जा रहा कि,यह व्यक्ति पहाड़ मंदिर के पास का रहने वाला है। जो साइकल दुकान संचालित करता है। इसका नाम महेश देवांगन होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button