देश

भारत इसलिए बनाता है दुनिया में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन..

automobile news: महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है.

वह ट्विटर पर कुछ भी पोस्ट करें, वह चर्चा में आ ही जाता है.

आनंद महिंद्रा का ताजा ट्वीट एक बार आज चर्चा में है. इसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि आखिर क्यों भारत दुनिया में सबसे बड़ा दोपहिया वाहन निर्माता है. दरअसल, मैट और प्लास्टिक की कुर्सियों से लदे दोपहिया वाहन पर सवार एक दंपति की तस्वीर शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- अब आप जान चुके होंगे कि भारत दुनिया में सबसे अधिक दोपहिया वाहन क्यों बनाता है. हमें पता है कि पहिये के प्रति वर्ग इंच पर सर्वाधिक माल ढुलाई कैसे करनी हैं. हम ऐसे ही हैं.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button