छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

IPL में सट्टा खिला रहे थे शातिर, लाखों की सट्टा पट्टी और कैश के साथ अरेस्ट

Cg News Today in hindi: कोरबा मानिकपुर पुलिस और विशेष टीम ने आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को पकड़ा है.

पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से लाखों रूपये की सट्टा पट्टी और 44,700 रूपये नगदी रकम, टीवी और मोबाइल जब्त किया है.

पकड़े गए आरोपियों में रवि निषाद निषाद मोहल्ला मुड़ापार,और दूसरा पदुम सूर्यवंशीअमरैय्यापारा निवासी है.

पकड़े गए दोनों सटोरिया इससे पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button