देश

Petrol Diesel Price Today: 10 दिन में 9 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today: भारत में लगातार पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में 10 दिनों से बढो़तरी का सिलसिला जारी है। आलम यह है कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 9 बार बढ़ोतरी हो गई है।

ईंधन की महंगाई की मार से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राजनातिक दलों के नेता भी केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तेल कंपनियों ने देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101 के पार चली गई है। यानी अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 101.81 और डीजल 93.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button