RGHNEWS: “जागरूकता कार्यक्रम” : पीडी कॉलेज, अपेक्स अस्पताल और गोल्डन फ्यूचर कंप्यूटर सेंटर में युवतियों को किया गया अपराधों के प्रति जागरूक…..

रायगढ़ न्यूज: जिले में अभिव्यक्तिू जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 30.03.2022 के #पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा महिलाओं एवं नाबालिगों को अपराधों के प्रति जागरूक करने पीडी कॉलेज, अपेक्स अस्पताल और गोल्डन फ्यूचर कंप्यूटर सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इन जागरूकता कार्यक्रम में रक्षा टीम प्रभारी टीआई अंजना केरकेट्टा एवं सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा द्वारा युवतियों को साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की जानकारी दी गई।
फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह कॉलेज गर्ल, नर्सेस एवं कम्प्युटर प्रशिक्षण ले रही युवतियों को दिया गया। फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में साइबर अपराध की जानकारी दिया गया साथ ही बताया गया कि सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, यूपीआई संबंधी फ्राड के मामले सामने आ रहे हैं इनसे बचें।
फोन कॉल के माध्यम से होने वाले फ्राड, पालिसी, चिट फंड, लाटरी का लालच देकर की जाने वाली जालसाजी, ऑनलाइन एप के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से संबंधित फ्राड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल आदि के बारे में जागरूक किया गया।
रक्षा टीम प्रभारी टीआई अंजना केरकेट्टा द्वारा युवतियों को अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया तथा महिलाओं को हेल्प लाइन नम्बर एवं पुलिस अधिकारियों के नम्बर बताये गये ।