कोरोना का टूटा दम....24 घंटों में इतने मामले...इतने की मौत – RGH NEWS
देश

कोरोना का टूटा दम….24 घंटों में इतने मामले…इतने की मौत

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनने के लिए इस एक्ट्रेस को मिली मुंह मांगी रकम
बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,233 मामले सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमित मरीज

वहीं इस दौरान 31 लोगों की मौत भी हुई और 1,876 लोग डिस्चार्ज हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 14 हजार 704 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ ( 4,24,87,410) हो गई है।

कुल मामले: 4,30,23,215
सक्रिय मामले: 14,704
कुल रिकवरी: 4,24,87,410
कुल मौतें: 5,21,101
कुल वैक्सीनेशन: 1,83,82,41,743
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 95 मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 95 नए मामले सामने आए और एक भी मौत नहीं हुई। राज्य में संक्रमण दर 0.45 फीसदी रह गई। वहीं दिल्ली में मंगलवार के आंकड़े के अनुसार 90 मामले दर्ज किए गए थे।

Related Articles

Back to top button