4071 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा……

यूपी बोर्ड न्यूज: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पांचवें दिन सोमवार को 4071 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी .
इसमें हाईस्कूल के 3021 व इंटर के 1050 परीक्षार्थी शामिल है .
हाईस्कूल में चित्रकला
प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला की परीक्षा में पंजीकृत 38928 में से 35950 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए .
प्रथम पाली में ही इंटर की भूगोल में पंजीकृत 6556 परीक्षार्थियों में से 6115 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए . 441 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे . उप नियंत्रक डा . गंगाधर राय ने बताया प्रथम पाली की परीक्षा में 92.48 फीसद परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही .
इंटर में गृह विज्ञान का एग्जाम
द्वितीय पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर में पंजीकृत 1691 परीक्षार्थियों में 43 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे . द्वितीय पाली में इंटर की गृह विज्ञान , व्यवसाय संगठन व अध्ययन की परीक्षा में पंजीकृत 11875 परीक्षार्थियों में 609 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे . परीक्षा में 11266 परीक्षार्थी उपस्थित रहे . राजकीय क्वींस इंटर कालेज स्थित संकलन केंद्र के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार यादव के मुताबिक द्वितीय पाली की परीक्षा में 95.19 फीसद परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही .


