कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बैंककर्मी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार… – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बैंककर्मी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर न्यूज: बर्थ डे पार्टी में कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले बैंककर्मी को जिले के सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसने पीड़िता से 2 लाख रूपए भी ले लिया है.

पैसों की मांग पर रूपए देने से मना करने पर मारपीट की और महिला का न्यूड वीडियो उसकी सहेली व उसके पति को भेज दिया. परेशान महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को बैंककर्मी को गिरफ्तार कर लिया है.

34 वर्षीय महिला


बता दें कि सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला प्राइवेट बैंक में काम करती है. इस दौरान साल 2020 में बैंककर्मी राजीव श्रीवास्तव से उसकी पहचान हुई. महिला ने 2 साल पहले अपने जन्मदिन की पार्टी में उसे बुलाया था. जहां उसने महिला के कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिला दी, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया.

वीडियो को वायरल करने की धमकी


आरोपी राजीव वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से रूपए मांगने लगा. डरी सहमी महिला ने उसे करीब 2 लाख दे भी दिए. लेकिन, आरोपी की रूपए की मांग बढ़ती गई, पैसे देने से मना करने पर वह पीड़िता से मारपीट करने लगा. महिला ने रविवार को इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी. बताया जा रहा है, कि आरोपी बैंककर्मी भी शादीशुदा है.

Related Articles

Back to top button