खैरागढ़ में पुनिया का मोर्चा..... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

खैरागढ़ में पुनिया का मोर्चा…..

राजनांदगांव न्यूज: जिले की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी अपना मोर्चा लगाने आ रहे हैं। पुनिया दो दिन रहकर चुनाव अभियान की समीक्षा करेंगे। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होना है।

महंगाई मुक्त भारत अभियान

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 30 मार्च को दोपहर 12.50 बजे लखनऊ से रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। दोपहर 2.30 बजे राजीव भवन रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं महंगाई मुक्त भारत अभियान की तैयारी की समीक्षा। उसी दिन शाम 4 बजे रायपुर से खैरागढ़ पहुंच जाएंगे। उस शाम 7 बजे वे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार-प्रसार की समीक्षा करेंगे। यह बैठक जमीनी प्रचार पर केंद्रित होगी। इस बैठक में खैरागढ़ के प्रमुख रणनीतिकार और पदाधिकारी शामिल होंगे। 31 मार्च की सुबह 9 बजे से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उपचुनाव पर एक और चर्चा होनी है।

महंगाई पर कांग्रेस का अभियान भी

उपचुनाव अभियान के साथ कांग्रेस ने महंगाई मुक्त भारत अभियान भी शुरू कर दिया है। खैरागढ़ में इसके तहत आयोजित कार्यक्रम में भी पुनिया शामिल होने वाले हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से शामिल होने के बाद वे रायपुर हवाई अड्डा होकर लखनऊ वापस लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button