Shreyas Talpade की वाइफ दीप्ति तलपड़े हैं बेहद ग्लैमरस, देखिए

Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) का नाम उन सितारों की लिस्ट में शामिल है जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं.
श्रेयस ने अपनी कॉमेडी से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है.आने वाले दिनों में वह फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे’ (Kaun Pravin Tambe) में दिखे जाएंगे. इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े क्रिकेटर प्रवीण तांबे का किरदार निभा रहे हैं.
आपकी जानकारी के लिए ये पता दें कि श्रेयस तलपड़े जितना अपने प्रोफेशन लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. उससे कहीं ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारें में कुछ बात करना पसंद नहीं करते हैं. वह बखूबी जानते हैं कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच कैसे डिस्टेंस रखा जाए. हालांकि इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) की वाइफ दीप्ति तलपड़े (Deepti Talpade) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वह बलां की खूबसूरत लग रही हैं.
श्रेयस की वाइफ दीप्ति तलपड़े (Deepti Talpade) फिल्मी दुनिया से लाखों दूर रहना पसंद करती हैं. इसके अलावा दीप्ति तलपड़े सोशल मीडिया पर भी उतनी एक्टिव नहीं रहती हैं,जितनी बाकि सितारों की वाइफ रहती हैं.
दीप्ति तलपड़े (Deepti Talpade) अपने लुक्स के लिए बी-टाउन में फेमस हैं, अक्सर उन्हें एक्टर के साथ पार्टी इवेंट में स्पॉट किया जाता है. इसके अवाला श्रेयस कभी-कभी अपनी लविंग वाइफ के साथ अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर वाहवाही बटोरते रहते हैं.श्रेयस हर तीज-त्यौहार को अपनी फैमिली के साथ मनाना पंसद करते हैं. इस बात का सबूत एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट है जहां वह अक्सर अपने फैमिली गेट टूगेदर की फोटो शेयर रहते हैं.
श्रेयस तलपड़े और दीप्ति की लव स्टोरी की बात करें तो श्रेयस और दीप्ति की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी. साल 2000 में श्रेयस को कॉलेज में एक फेस्ट के लिए बुलाया गया था. कॉलेज के उसी फेस्टिवल में दीप्ति सेक्रेटरी थीं. इसी दौरान श्रेयस, दीप्ति को पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठे थे.कपल की शादी 2004 हुई थी. शादी के 14 साल बाद 4 मई 2018 को श्रेयस और दीप्ति सरोगेसी की मदद से बेटी आद्या के पेरेंट्स बने थे.
मालूम हो कि श्रेयस की सबसे खास बात ये है कि वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ एक उम्दा कंप्लीट फैमिली मैन भी हैं. वह अपनी पत्नी दीप्ति तलपड़े और बेटी आद्या से बेहद प्यार करते हैं और हालांकि उन्हें लाइमलाइट से दूर रखते हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि, श्रेयस बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक लविंग हसबैंड और पिता भी हैं.



