petrol-diesel: जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की नई कीमत – RGH NEWS
देश

petrol-diesel: जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

petrol-diesel: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव
की स्थिति बनी हुई है। अब इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई देने लगा है।
भारतीय तेल विपणन (IOC, HPCL and BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel)
के रेट में लगातार दो दिन बढ़ातरी की है। फिलहाल आज (24 मार्च, गुरुवार) आमजन को राहत मिली है।
वाहन ईंधन के दाम में कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है।
आपको बता दें कि, कल (23 मार्च, बुधवार) लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel)
दोनों के रेट में बढ़ोतरी की गई थी।
पेट्रोल की कीमत में जहां 80 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी।
वहीं डीजल के रेट में भी 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

petrol-diesel:पेट्रोल की कीमत

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.67 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.34 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

petrol-diesel:डीजल की कीमत

बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 88.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 95.85 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 91.42 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 92.95 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

petrol-diesel:ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button