CG Corona Update: प्रदेश में 14 हजार 447 कोरोना सैंपलों की हुई जांच, जानिए कितने नए मरीज मिले और कितने डिस्चार्ज ? – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Corona Update: प्रदेश में 14 हजार 447 कोरोना सैंपलों की हुई जांच, जानिए कितने नए मरीज मिले और कितने डिस्चार्ज ?

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में आज 14 हजार 447 सैम्पलों की जांच हुई है. जांच में 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 22 मार्च की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.18 प्रतिशत है.

प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है. प्रदेश के 14 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. 13 जिलों में 01 से 05 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए.

प्रदेश में आज 22 मार्च को 14 जिलों में धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है.

प्रदेश में आज 01 से 05 के मध्य 13 राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, कोरिया, बलरामपुर, सुकमा एवं बीजापुर से 01-01, बालोद, सरगुजा, सूरजपुर एवं बस्तर से 02-02, दुर्ग से 04 पाए गए.

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं.

Related Articles

Back to top button