Rang Panchami: मिसाइलों से उड़ रहा रंग-गुलाल, लट्ठमार होली, दो लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

Rang Panchami: इंदौर दो साल बाद निकल रही रंगपंचमी की दूसरी गेर राजवाड़ा पहुंच चुकी है।
मोरल क्लब की पहली गेर रंग उड़ाते हुए सबसे आगे चल रही है।
इसके बाद राजवाड़ा पर हिन्द रक्षक संगठन की फाग यात्रा (Rang Panchami) पहुंच रही है।
राधा कृष्ण फागराधा कृष्ण फाग यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज लेकर युवक चल रहे हैं।
सभी भारत माता की जय के जयघोष लगाए जा रहे हैं।
Rang Panchami राजवाड़ा पर पैर रखने की भी जगह नहीं
भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। अलग-अलग रंग के साथ मोरल क्लब इस बार शहीदों को श्रद्धांजलि भी दे रहा है। अभिमन्यु मिश्रा और अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बार निकलने वाली गेर में 20 से अधिक ट्रैक्टर, 3 कंप्रेसर मशीन और 3 मिसाइलों से गुलाल बरसा रहे हैं। शहीद CDS बिपिन रावत को भी श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्रक सबसे आगे चल रहा है।
4 किमी में निकल रही गेर के पूरे रास्ते पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मौजूद हैं।
Rang Panchami यहां पूरे शहर से लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है
हैदराबाद, मुंबई, बड़ोदा, अहमदाबाद सहित मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से लोग गेर देखने पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह और पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र सहित अन्य अफसर एक बिल्डिंग से माहौल पर नजर रखे हुए हैं। 5 सेक्टर में बांटा है गेर मार्ग को गेर मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया है। गेर 4 किमी घूमेगी और मिसाइलों से दूर तक पानी और रंग उड़ाएगी।
Rang Panchami इसमें पानी के टैंकर और डीजे वाहन सहित कई वाहन होंगे
रसिया कॉर्नर नवयुवक मंडल मोरल क्लब की भी गेर निकलेगी, जिसमें गाड़ियों की संख्या दोगुना की गई है। डीजे के साथ ढोल और पानी के टैंकर से वर्षा करने के प्रबंध किए गए हैं। बरसाना की टीम लट्ठमार होली खेलते चलेगी। वहीं 8 हजार किलो टेसू के फूलों से गुलाल तैयार की गई है। पांच गेरों में से टोरी कॉर्नर की प्रमुख परंपरागत गेर नहीं निकल रही है।