कल आईजी डांगी करेंगे रायगढ़ एवं जांजगीर जिले का दौरा एवं करेंगे उनके कार्यों की समीक्षा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कल आईजी डांगी करेंगे रायगढ़ एवं जांजगीर जिले का दौरा एवं करेंगे उनके कार्यों की समीक्षा

Raigarh News प्रशान्त तिवारी : पुलिस महानिरीक्षक डांगी बिलासपुर संभाग के सभी ज़िलों के थानों के कामों की करेंगे समीक्षा ।
सभी थाना,चौकी प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर देंगे आवश्यक निर्देश।
आई जी थाना स्तर पर लम्बित शिकायतों ,महिला सम्बन्धी अपराध जिसमें विवेचना धीमी है एवं अभी तक गिरफ़्तारी नही हुई है ,
थाना स्तर पर लम्बित चरित्र सत्यापन ,पास्पोर्ट सत्यापन इत्यादि की भी समीक्षा करेंगे।
साथ ही पीड़ित क्षतिपूर्ति प्रकरणों,अनुसूचित जाति जन जाति मामलों में राहत प्रकरणों की भी समीक्षा करेंगे ।
जन दर्शन में आ रहे मामलों के निराकरण के बारे में भी सम्बन्धितों से पूछेंगे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button