देश

गाड़ियों का बीमा कराना अप्रैल से होगा महंगा,जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Vehicle Insurance नई दिल्लीः अगर आपके वाहन का इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) एक्सपायर होने जा रहा है तो उसे जल्द रिन्यू करा लें क्योंकि अप्रैल 2022 से ये काम आपको पहले से ज्यादा महंगा पड़ने वाला है. केंद्र सरकार ने अप्रैल से शुरू हो रहे अगले वित्त वर्ष में थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस (Third Party Vehicle Insurance) को कई सारे वाहनों के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. ये जानकारी सड़क पहिवहन एवं हाईवे मंत्रालय (MoRTH) के ड्राइफ्ट नोटिफिकेशन में सामने आई है. इस प्रस्ताव के लिए सरकार 14 मार्च तक सुझाव और आपत्तियां ले रही है जिसके बाद थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बेस प्रीमियम को बढ़ा दिया जाएगा.

इलेक्ट्रिक वाहनों पर 15 प्रतिशत छूट

निजी इलेक्ट्रिक कारों, इलेक्ट्रिक दो-पहिया और इलेक्ट्रिक यात्री, माल वाहक के साथ कमर्शियल वाहनों के इंश्योरेंस पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाने वाली है. ये कदम ईको फ्रेंडली वाहनों को बढ़ावा देने के लिए उठाया जाने वाला है. हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार 7.5 प्रतिशत डिस्काउंट देने की तैयारी में है. 1.0-लीटर इंजन वाली कारों, 1,500 सीसी इंजन वाली कारों और 150-350 सीसी के अलावा इससे ज्यादा दमदार बाइक्स पर अब ग्राहकों को इंश्योरेंस बेस प्रीमियम पहले से ज्यादा चुकाना होगा.

ये भी पढ़ें : LPG सिलेंडर सब्सिडी पर सरकार की नई योजना

क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस

Vehicle Insurance: कमर्शियल वाहनों के बीमे का बेस प्रीमियम भी अब बढ़ने वाला है जिसमें बड़ा इजाफा देखा जाने वाला है. थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के अंतर्गत खुदके वाहन की ज्यादा नुकसान होने को कवर करता है और ये वाहन मालिकों को खरीदना अनिवार्य होता है. ये बीमा किसी थर्ड पार्टी की जान जाने पर कवर देता है, आमतौर पर रोड एक्सिडेंट में मौत हो जाने पर. बता दें कि रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मिनिस्ट्री ने बीमे का प्रीमियम बढ़ाए जाने पर मार्च 2022 के अंत तक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को लेकर सुझाव मांगे हैं.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button