देश

14 रूसी ठिकानों पर यूक्रेन ने की एयर स्ट्राइक

रूस और यूक्रेन के बीज जारी जंग में वैसे तो रूस की सेना ही यूक्रेन पर भारी पड़ती नजर आ रही है, लेकिन बीच-बीच में यूक्रेन की सेना भी अपना दमखम दिखाती नजर आ रही है. यूक्रेन की एयर डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने दुश्मनों के 14 ठिकानों पर बमबारी की है. यह एयरस्ट्राइक 17 मार्च को की गई है. मशहूर बॉडी बिल्डर और पूर्व हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड (Arnold Schwarzenegger) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ जंग रोकने की अपील की है. अर्नाल्ड ने 9 मिनिट का वीडियो जारी कर कहा कि आज दुनिया रूस के खिलाफ खड़ी हो गई है. वजह सिर्फ यूक्रेन में जारी रूस के हमले हैं. इस युद्ध से दुनिया के सामने बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो जाएगा. इसलिए रूस को यु्द्ध तत्काल रोकना चाहिए.

बता दें कि यूक्रेन और रूस की जंग को 22 दिन बीत चुके हैं. आज शुक्रवार को युद्ध का 23वां दिन है. 24 फरवरी को रूस ने इस जंग का ऐलान किया था. रूस पर हर तरह से दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बयानबाजी करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. बाइडेन ने एक दिन पहले ही पुतिन को वॉर क्रिमिनल कहा था. जिसका रूस ने कड़ा विरोध किया था. बाइडेन अब इससे भी आगे बढ़ गए हैं और उन्होंने पुतिन को हत्यारा, तानाशाह और ठक कहा है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button